वन विभाग की कार्रवाई पर विधायक मरकाम ने उठाए सवाल, 7 दिन में कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने वन विभाग की कथित भेदभावपूर्ण एवं एकपक्षीय कार्रवाई को लेकर कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है।

विधायक मरकाम ने अपने पत्र में ग्राम खलारीपारा, ग्राम पंचायत नोनबिर्री, तहसील हरदीबाजार के ग्रामीणों की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि कब्जे वाली वन भूमि पर वन विभाग द्वारा पूर्व सूचना के संबंध में मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है।

विधायक ने कलेक्टर से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए की गई कार्रवाई से उन्हें भी अवगत कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि यदि 7 दिनों के भीतर मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ग्रामीणों के साथ धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

विधायक मरकाम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की शिकायत की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

JB News Korba — कोरबा और छत्तीसगढ़ से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Korba #KorbaNews #TuleshwarHiraSinghMarkam #ForestDepartment #Hardibazar #PaliTanakhar #ChhattisgarhNews #JBNewsKorba #Khabar #BreakingNews

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This