कोरबा। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मानिकपुर परियोजना के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई को स्थगित किए जाने की जानकारी के बीच पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने भिलाई खुर्द गांव पहुंचकर ग्रामीणों को संबोधित किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि खदान परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “लाठी-गोली खाएंगे, लेकिन ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।”
पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके साथ खड़े रहने की बात कही। मानिकपुर परियोजना को लेकर ग्रामीणों की चिंताओं के बीच उनका यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देखिए वीडियो—भिलाई खुर्द में ग्रामीणों के बीच पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्या कहा।
JB News Korba | छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: मनीष जायसवाल
















