डेली मार्केट निर्माण को लेकर पार्षदों और फुटकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, जल्द काम शुरू करने की मांग

Must Read

बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित डेली मार्केट निर्माण कार्य को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और फुटकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। डेली मार्केट का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर पार्षदों एवं फुटकर व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल पहल करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि बांकी मोंगरा क्षेत्र में वर्तमान में केवल एक ही डेली मार्केट है, जिस पर बड़ी संख्या में परिवारों की आजीविका निर्भर है। क्षेत्र के फुटकर व्यापारी लंबे समय से सीमित एवं असुविधाजनक स्थान पर अपना व्यवसाय करने को मजबूर हैं। ऐसे में नए डेली मार्केट का निर्माण होने से न केवल व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी खरीदारी में सुविधा होगी।

फुटकर व्यापारियों का आरोप है कि डेली मार्केट निर्माण के लिए पूर्व में उन्हें आश्वासन दिया गया था। इसी उम्मीद में पुराने स्थान को खाली कराया गया और व्यापारियों ने छोटी-सी जगह में अस्थायी व्यवस्था के तहत अपना व्यवसाय शुरू किया। लेकिन लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बारिश के मौसम में व्यापारियों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापारी पहले ही अपना पुराना स्थान छोड़ चुके हैं और वर्तमान में असुविधाजनक परिस्थितियों में कारोबार कर रहे हैं। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो रहा है। वहीं आम नागरिकों को भी खरीदारी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षदों और व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए डेली मार्केट निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए और उसे समय-सीमा में पूरा किया जाए। उनका कहना है कि डेली मार्केट के निर्माण से क्षेत्र में व्यापार को व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा और आम जनता को भी बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध होगी।

अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की इस मांग पर नगर पालिका प्रशासन कितनी गंभीरता दिखाता है और वर्षों से चली आ रही डेली मार्केट की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य तेल के पैकेट में अब नहीं चलेगा 800-900 ग्राम का खेल 0 1 सितंबर से नए मानक लागू

कोरबा। खाद्य तेल के पैकेट में कम वजन भरकर मनमानी कीमत वसूलने के चलन पर अब रोक लगने जा...

More Articles Like This