कोरबा में कबाड़ की गाड़ी से हथियार मिलने से हड़कंप, निगरानी पर उठे सवाल,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में बड़े पैमाने पर होने वाले कबाड़ कारोबार के बीच पुलिस की कार्रवाई से एक बार फिर इस कारोबार की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ कारोबारी से जुड़ी एक गाड़ी की जांच के दौरान एक पुरानी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले मे कबाड कारोबारी प्रहलाद साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कबाड़ से जुड़ी एक गाड़ी में संदिग्ध सामग्री मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने संबंधित कबाड़ी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री कबाड़ में कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।


कोरबा औद्योगिक गतिविधियों वाला जिला है, जहां बड़ी मात्रा में स्क्रैप और कबाड़ का कारोबार होता है। ऐसे में इस कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले स्क्रैप, उसके परिवहन और कबाड़ दुकानों तक पहुंचने वाली सामग्री की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय स्तर पर भी कबाड़ के आवागमन और कारोबार पर प्रभावी निगरानी बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।


गौरतलब है कि कबाड़ कारोबार को लेकर कोरबा पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। जून 2026 में पुलिस ने करीब 16 टन कबाड़ और चार वाहन जब्त किए थे। वहीं अगस्त में कबाड़ से जुड़े एक अन्य मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई भी सामने आई थी।


फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ हथियारों के स्रोत और पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Latest News

IAS की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी नजर, बुलानी पड़ी पुलिस..,देखिए विडिओ

कोरबा।  शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर...

More Articles Like This