बांकीमोंगरा नगर पालिका में बड़ा सियासी फेरबदल, PIC सदस्य दिलीप दास की छुट्टी; वार्ड 13 के अश्वनी मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Must Read

कोरबा।   बांकीमोंगरा नगर पालिका में प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (PIC) को लेकर बड़ा फेरबदल सामने आया है। नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजस्व एवं बाजार समिति के PIC सदस्य दिलीप दास की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। उनकी जगह वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा को प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल में शामिल करते हुए राजस्व एवं बाजार समिति का सभापति नामित किया गया है।

अध्यक्ष के आदेश से बदला समीकरण

25 अगस्त 2026 को जारी आदेश में उल्लेख है कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार श्री दिलीप दास, PIC सदस्य (राजस्व एवं बाजार समिति) की सदस्यता समाप्त करते हुए पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा को PIC का सदस्य शामिल किया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व एवं बाजार समिति का सभापति नामित किया गया है।

अचानक हुए बदलाव से सियासी चर्चा तेज

नगर पालिका की राजनीति में इस बदलाव को लेकर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। PIC में एक महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी में बदलाव को स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। खासकर दिलीप दास को हटाकर वार्ड 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दिए जाने से नगर पालिका के अंदर राजनीतिक समीकरणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि, जारी आदेश में दिलीप दास की PIC सदस्यता समाप्त करने का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। आदेश में केवल अध्यक्ष द्वारा वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए सदस्य परिवर्तन और नई जिम्मेदारी दिए जाने का उल्लेख है।

राजस्व और बाजार समिति की जिम्मेदारी अब अश्वनी मिश्रा के पास

नए आदेश के बाद अब राजस्व एवं बाजार समिति के सभापति की जिम्मेदारी अश्वनी कुमार मिश्रा संभालेंगे। नगर पालिका की राजस्व व्यवस्था और बाजार से जुड़े विषयों में यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस बदलाव के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि PIC में हुए इस फेरबदल का नगर पालिका की आगे की राजनीति और निर्णय प्रक्रिया पर क्या असर पड़ेगा? फिलहाल आदेश सामने आने के बाद बांकीमोंगरा की सियासत में इस फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This