🚨 दादर नाला बना कोरबा में जलभराव की बड़ी समस्या, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा ठोस प्रस्ताव — कमिश्नर आशुतोष पांडे ने दी जानकारी
कोरबा। बारिश के दौरान कोरबा के कई वार्डों में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। इस समस्या में दादर नाला की अहम भूमिका बताई जा रही है, जहां कई नालों का पानी आकर मिलता है। बारिश के समय पानी का बैकवॉटर होने से आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनती है।
इस गंभीर समस्या को लेकर कोरबा नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने बताया कि वे स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं और निगम इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।
कमिश्नर के मुताबिक दादर नाला कोरबा का प्रमुख नाला है और कई नालों का पानी यहां आकर मिलता है। आसपास के क्षेत्र के लेवल में अंतर होने के कारण बारिश के दौरान बैकवॉटर की स्थिति बनती है, जिसके चलते हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है।
वैज्ञानिक अध्ययन के बाद शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
नगर निगम द्वारा इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा। इसके बाद पूरी रूपरेखा और ठोस प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
इसके साथ ही दादर पुल की जल निकासी क्षमता की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और नालों में संभावित अतिक्रमण की भी जांच की जाएगी। यदि कहीं जल निकासी क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि दादर नाला और उससे जुड़ी जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
📢 आपके वार्ड में भी दादर नाला या जलभराव की समस्या है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal
👍 Like करें | 💬 Comment करें | ↗️ Share करें
🔔 JB News Korba को Subscribe जरूर करें।

















