कोरबा। जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के महगंवाडांड़ में प्रसाद सिंह नेटी 64 वर्ष अपनी पत्नी जूरन बाई के साथ निवास करता था। वह 18 अगस्त को घर में अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई थी। उसके घर रात करीब 9 बजे दोस्त हीरासिंह नेटी व समारू उर्फ बबलू नेटी पहुंचे। वे तीनों घर की दहलीज पर बैठकर मछली के साथ महुआ शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला राहुल नेटी नामक युवक पहुंचा। उसने जाम छलका रहे तीनों दोस्त का फोटो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वह फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की बात कहते हुए भाग निकला। उसके जाते ही नशे में धुत समारू ने प्रसाद से विवाद शुरू कर दिया। उस पर राहुल को बुलाने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। उसने विवाद बढ़ने पर डंडे से प्रसाद की पिटाई शुरू कर दी। हद तो तब हो गई, जब डंडा के टूटने पर समारू ने प्रसाद को जमीन में पटककर हाथ मुक्के व लात से पीटना शुरू कर दिया। अपने दोस्त को पीटते देख हीरा सिंह बीच बचाव करने लगा, लेकिन समारू ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे घबराए हीरासिंह भागते हुए घर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। प्रसाद पूरी रात खून से लथपथ घर में ही पड़ा रहा। ग्रामीणों ने उसे सुबह होते ही इलाज के लिए पोंड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात वृद्ध को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पखवाड़े भर चले इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मंगलवार की तड़के इलाज के दौरान प्रसाद सिंह की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस ने मेमों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Must Read
Latest News
Korba Breaking- बालको में श्री अपार्टमेंट के पास मिला मानव भ्रूण, सूचना पर पहुंची पुलिस…
बालको थाना क्षेत्र के भदरापारा बुधवार को मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। श्री अपार्टमेंट के...

















