कोरबा। जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने दो दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने इस सहायता के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
हितग्राहियों ने बताया कि ट्राईसाइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी और रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह पहल उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

जनदर्शन में मौजूद लोगों ने भी कलेक्टर की इस पहल की खूब सराहना की। लोगों का कहना है कि जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।

JB News Korba | Manish Jaiswal
समाचार पसंद आए तो लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें और फॉलो जरूर करें।


















