कोरबा। डीडीएम रोड स्थित श्रीराम दरबार परिसर में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा तीजा एवं रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और बहनें शामिल हुईं।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। महिलाओं की भारी भीड़ के चलते पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी झलक
आयोजन में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक तीज उत्सव की झलक देखने को मिली। महिलाओं के लिए मेहंदी और झूले की व्यवस्था की गई थी। गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हजारों दीदी और बहनों के साथ तीजा एवं रक्षाबंधन का पर्व मनाना उनके लिए खुशी और आत्मीयता का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
महिलाओं को भेंट किए उपहार

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से श्रीराम दरबार परिसर और आसपास का क्षेत्र लंबे समय तक उत्सव के रंग में डूबा रहा।

JB News Korba | मनीष जायसवाल
📺 चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें, कमेंट करें और शेयर करें। वीडियो को अंत तक जरूर देखें।


















