कोरबा में 51 हजार दीपों से जगमगाया घंटाघर चौक, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की निरंतर सेवा के अवसर पर कोरबा के हृदयस्थल घंटाघर चौक में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से घंटाघर चौक जगमगा उठा और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जनकल्याण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ सकें।

महापौर ने बताया कोरबा के लिए गौरव का अवसर

नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित कर आयोजित किया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम कोरबा के लिए खुशी और गौरव का अवसर है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। घंटाघर चौक में प्रज्वलित किए गए दीप जनभागीदारी और शुभकामनाओं के प्रतीक हैं।

गोपाल मोदी ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन को किया नमन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना और सेवा को संकल्प मानकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2001 से लेकर वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने तक के उनके सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, भारतमाला, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे सहित विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प जनभागीदारी से ही साकार होगा। उन्होंने नागरिकों से सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

स्वच्छता कर्मियों एवं रंगोली कलाकारों का सम्मान

कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता किट एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कृष्णा देवी, गीता कश्यप, रमिला देवी, सरिता प्रजापति, सरस्वती पटेल, कुंवर सिंह, रंगीला नेगी, रगैया, वनिता लावरिया एवं राम नरेश शामिल रहे।

वहीं, आकर्षक रंगोली के माध्यम से भारत के मानचित्र के भीतर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का चित्र उकेरने वाले मनीषा अग्रवाल, सोनिया महंत, अदिति गर्ग, महावीर एवं उनके साथियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने 51 हजार दीपों से सजी भव्य दीपमाला और आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया। रंगोली में भारत के मानचित्र के भीतर बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र की अतिथियों ने सराहना की।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने कोरबा में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत को दीपों की रोशनी, जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प के साथ विशेष रूप प्रदान किया।

- Advertisement -
Latest News

₹2,000 से अधिक UPI लेन-देन पर 0.4% MDR के फैसले पर पुनर्विचार की मांग, जिला चैंबर ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरबा। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा ने ₹2,000 से अधिक के UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4...

More Articles Like This