कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश, देखिए विडिओ

Must Read

जनभागीदारी के साथ सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू हुए “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश सदस्य मीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का दावा

बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। कोरबा जिले में भी अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को जिले में 10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा रक्तदान शिविर, स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अरुण साव ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जन-जन तक पहुंचेगा सेवा संकल्प अभियान का संदेश: गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जिले के जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आम जनता को मिल रहे लाभों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे और सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे।

बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

JB News Korba | Manish Jaiswal
समाचार पसंद आए तो Like, Comment, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

राशन में चना बंद, गरीबों के निवाले पर डाका – भाकपा ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोरबा, 22 सितम्बर 2026 - सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चना आपूर्ति बंद होने एवं व्याप्त भारी अनियमितताओं को लेकर...

More Articles Like This