सीएसईबी चौक पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 10 बसों पर चालान,एक जब्त,कुल 22,300 रुपए की राशि वसूल की गई।

Must Read

कोरबा। यात्री बसों में नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग ने बुधवार को सीएसईबी चौक पर सघन जांच अभियान चलाया। परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने बसों को रोककर परमिट, दस्तावेज समेत अन्य जरूरी कागजातों की जांच की।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 चालान काटे गए, जिनसे कुल 22,300 रुपए की राशि वसूल की गई। वहीं, एक यात्री बस को जब्त कर परिवहन विभाग कार्यालय में खड़ा कराया गया।

अचानक हुई कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने संचालकों को सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने और परिवहन नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री बसों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

जिला जेल में बंदियों से जाना समस्याओं का हाल, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व कलेक्टर ने किया संयुक्त निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशकोरबा। जिला...

More Articles Like This