कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस नवाचार प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों, युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, MSME, व्यक्तिगत इनोवेटर और सोशल एंटरप्राइज को अपने आइडिया प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
कोरबा के नेहरू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता की जानकारी छात्रों एवं प्रतिभागियों को दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जागेश लांबा, निगम सभापति नूतन ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, नरेंद्र देवांगन सहित निगम पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


🔹 10 प्रमुख क्षेत्रों में मांगे गए नवाचार
प्रतियोगिता में समाज की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए 10 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। इनमें कृषि एवं ग्राउंडवॉटर, कानून एवं व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा व पोषण, नगरीय विकास एवं अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, रक्षा एवं MSME सप्लाई चेन, सतत विकास एवं नवीकरणीय ऊर्जा, अधोसंरचना एवं परिवहन, उभरती तकनीक एवं डिजिटल रिकॉर्ड तथा शिक्षा एवं रोजगारपरकता शामिल हैं।


💰 कुल ₹5 करोड़ की पुरस्कार राशि
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के तहत कुल ₹5 करोड़ की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रचार सामग्री के अनुसार 50 विजेताओं को ₹10 लाख प्रत्येक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर प्रथम स्थान के लिए ₹1 लाख, द्वितीय स्थान के लिए ₹75 हजार और तृतीय स्थान के लिए ₹50 हजार का पुरस्कार निर्धारित किया गया है।
इस पहल में महाराष्ट्र जोन के अंतर्गत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा तथा दमन एवं दीव को शामिल किया गया है।


🗓️ 17 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
प्रतिभागियों को अपने आइडिया और आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 रखी गई है। जिला प्रशासन ने छात्रों, युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से नए और उपयोगी आइडिया सामने आएंगे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि जोन स्तर पर बड़ी पुरस्कार राशि रखी गई है और जिला स्तर पर भी विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आइडिया प्रस्तुत करने की अपील की।
जिला प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं की रचनात्मक सोच, तकनीकी क्षमता और नवाचार को मंच प्रदान करना है, ताकि समाज के लिए उपयोगी समाधान विकसित किए जा सकें।

🔹 इन 10 क्षेत्रों में प्रस्तुत किए जा सकते हैं आइडिया
कृषि एवं ग्राउंडवॉटर
कानून एवं व्यवस्था
महिला एवं बाल सुरक्षा/पोषण
नगरीय विकास एवं अपशिष्ट प्रबंधन
स्वास्थ्य एवं डायग्नोस्टिक्स
रक्षा एवं MSME सप्लाई चेन
सतत विकास एवं नवीकरणीय ऊर्जा
आधारभूत संरचना एवं कनेक्टिविटी
उभरती तकनीक एवं डिजिटल रिकॉर्ड

शिक्षा एवं रोजगारपरकता
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय और सामाजिक समस्याओं को नवाचार, तकनीक और व्यावहारिक समाधानों के माध्यम से हल करने के लिए युवाओं और अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है। �

SEVA 2026
📌 कौन ले सकता है हिस्सा?
Students, Researchers, Startups, MSMEs, Individual Innovators और Social Enterprises इसमें भाग ले सकते हैं। पोस्टर में आवेदन के लिए seva innovation challenge.in पोर्टल पर जाने, रजिस्ट्रेशन करने, सेक्टर चुनने और आइडिया/दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया बताई गई है।
कोरबा जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं के लिए यह अपने आइडिया को बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर
JBNewsKorba #ManishJaiswal #SevaFirstInnovationChallenge #SevaSankalpAbhiyan #Korba #Chhattisgarh #Innovation #Startup #Students #MSME #Technology #InnovationChallenge2026
📢 JB News Korba
Manish Jaiswal | Ground Report
समाचार पसंद आए तो JB News Korba चैनल को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share जरूर करें। ❤️

















