कोरबा : कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति

Must Read

सीतामणी-उरगा तक भारतमाला चौक से जुड़ने वाली मुख्य मार्ग का होगा निर्माण व चौडीकरण ।

कोरबा शहर के मुख्य एंट्री पॉइंट उरगा से सीतामणी तक के मार्ग का निर्माण व चौडीकरण होगा।

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर एसईसीएल के कार्यात्मक निदेशक समिति ने 50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

कोरबा नगर में बेहतर सड़क संपर्क एवं सुगम आवागमन की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।

कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए ₹50 करोड़ की राशि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर प्रशासनिक सहमति प्रदान की है।

इस स्वीकृति से कोरबा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ही प्रमुख मार्गों पर आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक तक के प्रमुख मार्ग, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तक तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के सड़क मार्गों का निर्माण एवं चौड़ीकरण शामिल है।

इन मार्ग के विकसित होने से कोरबा शहर की भारतमाला तक महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगी।

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि उक्त प्रस्ताव पर एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति प्रदान की गई है।

इसके तहत राज्य शासन को जमा आधार पर ₹50 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा कोरबा की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

दो दिन पूर्व ही बालको नगर के बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक की सड़क के लिए 29 करोड़ की राशि सीएसआर मद से जारी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से फोन पर की आत्मीय बातचीत, स्वर्णिम सफलता के...

More Articles Like This