संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है सरकार

Must Read

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में ठहरे प्रभावित परिवारों से बेहद आत्मीयता से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और मौके पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन में तत्परता के साथ पहल करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और आपदा प्रबंधन दलों की सराहना की।


वर्तमान में इस शिविर में 795 प्रभावित रह रहे हैं, जिनके लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी दवाओं की आपूर्ति की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के मकान, मवेशी और अन्य नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी। इस संकट के बीच संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री ने उन 10 बाढ़ पीड़ितों को 13 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए, जिनके मकान इस आपदा में पूरी तरह ढह गए थे। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी दृढ़ता से उनके साथ खड़ी है। 


शासन की सहायता के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों और सामाजिक संस्थाओं ने भी राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। पीड़ितों की मदद के लिए रोटरी क्लब ने बेडशीट व टॉर्च, जैन समाज ने बर्तन व कम्बल और चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इसके साथ ही ओसवाल जैन समाज द्वारा साड़ी व गमछा, पंजाब सनातन धर्म सभा की ओर से बाल्टी तथा गुजराती समाज की ओर से कम्बल प्रदान किए गए, जबकि समाजसेवी सुश्री अनीता राज ने 15 हजार रुपये का चेक सौंपकर सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री ने इस आपदा के समय मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे आने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों के सेवा कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की।


इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी  बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय...

More Articles Like This