चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय उपचार का लाभ मिला। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के नमन के लिए महंगे हृदय ऑपरेशन का खर्च उठाना संभव नहीं था, लेकिन स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ने उनकी बीमारी की पहचान कर आगे की उपचार प्रक्रिया शुरू कराई।

चिरायु योजना के अंतर्गत नमन का MMI नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन कराया गया। 14 से 16 फरवरी 2026 के बीच उपचार के साथ सर्जरी के बाद आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस उपचार की लाभ राशि 1 लाख 31 हजार रुपये दर्ज की गई है।

नमन के पिता खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ नमन की माता का निधन भी हो चुका है, जिससे पिता के सामने बच्चे की देखभाल और परिवार चलाने की दोहरी जिम्मेदारी थी। ऑपरेशन के लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था नहीं होने के कारण नमन की स्वास्थ्य स्थिति लगातार प्रभावित हो रही थी।

निःशुल्क उपचार के बाद नमन अब स्वस्थ होकर दोबारा स्कूल जाने लगा है और पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ सामान्य रूप से खेल-कूद भी कर रहा है। वहीं, उनके पिता भी अब चिंता से मुक्त होकर अपने कृषि कार्य पर ध्यान दे पा रहे हैं।

नमन के परिवार ने चिरायु टीम और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। नमन ने बताया कि अब वह अपने मित्रों के साथ सामान्य रूप से खेल-कूद कर पा रहा है।

JB News Korba | Manish Jaiswal
समाचार पसंद आए तो चैनल को Subscribe करें, Like, Comment और Share जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है सरकार

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित बाढ़...

More Articles Like This