सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने “सेवा के रंग” थीम पर आकर्षक रंगोली सजाई

Must Read

कोरबा/ जिला प्रशासन के निर्देशानुसार “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिनांक 29 सितम्बर 2026 को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में छात्राओं ने “सेवा के रंग” थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया।

महाविद्यालय में आयोजित किए गए “सेवा के रंग” थीम पर रंगोली स्पर्धा का “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने अवलोकन कर प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों, गतिविधियों, प्रतियोगिताओं के माध्यम से महाविद्यालय की छात्राओं को अपने टैलेंट तथा रचनात्मकता को बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा को लगाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मनोज झा ने छात्राओं को सेवा संकल्प अभियान में महाविद्यालय की ओर से सक्रिय सहभागिता देने की बात दोहराई तथा 7 अक्टूबर को घंटा घर चौक में आयोजित किए जाने वाले “सेवा के रंग” विशाल रंगोली निर्माण कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं को शामिल होकर सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता की प्रभारी सुश्री अंजना चौधरी,निर्णायक
डॉ उषी बाला गुप्ता, श्रीमती,किरण बाजपेई
श्रीमती डाली नवीन शंकर
,संकाय प्रभारी बी.एस.सी से श्रीमती नीना शर्मा, बी.सी.ए, बी.कॉम से सुश्री रुचिका कल्ला,बी.सी.ए एवं पीजीडीसीए से श्रीमती चंद्रकला केसकर और
बी.एड से श्रीमती चंद्रावती सिंगर द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई ।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई फायनेंस सुविधा

कोरबा 29 सितम्बर 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित एमआईसी कक्ष में निगम...

More Articles Like This