Sunday, February 15, 2026

SECL गेवरा खदान से डीजल चोरी करने के मामले में फरार आरोपी नवीन कश्यप पर इनाम की घोषणा

Must Read

कोरबा/ कोरबा जिले के गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले मामले में दीपका पुलिस की कार्यवाही जारी है। मामले में करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नवीन कश्यप की तलाश में पुलिस ने अब इनाम की घोषणा कर दी है। कोरबा पुलिस ने नवीन कश्यप की जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि 29 दिसम्बर को दीपका पुलिस ने SECL गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया था। पुलिस ने पुरुषोत्तम गैंग और नवीन गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा सात आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा गया और उनसे 67 जरीकेन में कुल 2345 लीटर चोरी के डीजल और घटना में प्रयुक्त दो बोलेरो वाहन को बरामद किया गया था। इस घटना में 6 पुलिसकर्मियों की आचरण संदिग्ध होने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में अभी भी कई आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This