मतदाता जागरूकता के लिए 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

Must Read

कोरबा/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का 30 सितम्बर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के पाली ब्लॉक का प्रशिक्षण जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में तथा पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद सजेस विद्यालय पोड़ीउपरोड़ा में सम्पन्न हुआ।
पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का प्रशिक्षण श्री मनोज कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री मनोज कुमार बंजारे ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किए।

पाली एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को अपने मतदान केंद्र अंतर्गत भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।

उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

प्रशिक्षण में तहसीलदार श्री भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार श्रीमती राशिका अग्रवाल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री कुमदेश गोभिल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पोड़ीउपरोड़ा श्री के राजेश्वर दयाल, विधानसभा ईएलसी प्रभारी डॉ. टीआर कश्यप पाली कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी रीता पटेल,मास्टर ट्रेनर्स फरेम कुमार डहरिया, रामचरण साहू, कामता प्रसाद जायसवाल, दिनेश कुमार यादव, महावीर प्रसाद चन्द्रा, भूपेंद्र सिंह कंवर सहित अनुविभागीय निर्वाचन कार्यालय पोड़ीउपरोड़ा के कर्मचारी- श्री मनोहर सोरथे एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली की कर्मचारी अश्विनी किरण सहित 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारी BLO उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़: CBI ने गिरिबाला सिंह को दहेज प्रताड़ना केस में दी क्लीनचिट, डाउरी डेथ से इनकार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच...

More Articles Like This