पांच साल पुराने मामले का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Must Read

कोरबा। थाना कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहा स्थायी वारंटी तथा मारपीट के मामले में फरार आरोपी शामिल हैं।

पांच साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना, पिता राजेश सागर, निवासी माझी मोहल्ला, धनुहारपारा, कोरबा के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 137/20 के तहत धारा 147, 455, 364, 294, 506, 323 भादवि तथा 3, 2(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था। आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया गया था, लेकिन न्यायालय में पेशी के दौरान वह अनुपस्थित होकर अपने निवास से फरार हो गया था।

पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी आलोक सागर उर्फ सोना को गिरफ्तार किया गया।

मारपीट के मामले में फरार आरोपी भी गिरफ्तार

इसी कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 759/26 के तहत दर्ज मारपीट के मामले में फरार चल रहे समीर कुरैशी उर्फ माया, पिता अमीत कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी सीतामणी चंडिका मंदिर के बगल, मेन रोड, कोरबा को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया ने अपने साथी गौतम उर्फ काड़े के साथ मिलकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई। मामले में धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

इस प्रकरण में आरोपी के साथी गौतम उर्फ काड़े को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है। वहीं फरार चल रहे समीर कुरैशी उर्फ माया को भी 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी फरार आरोपी अथवा वारंटी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

- Advertisement -
Latest News

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़: CBI ने गिरिबाला सिंह को दहेज प्रताड़ना केस में दी क्लीनचिट, डाउरी डेथ से इनकार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच...

More Articles Like This