छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल से दिल्ली आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर हैं। अंबिकापुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली,एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया हैं। अब यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी। इससे यात्रियों को दिल्ली जाने और वापस अंबिकापुर लौटने के लिए पहले की तुलना में एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।फेरों में बढ़ोतरी का फायदा खासकर उन यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें इलाज, पढ़ाई, नौकरी, कारोबार या अन्य जरूरी कामों के लिए दिल्ली की यात्रा करनी पड़ती हैं। सप्ताह में दो दिन ट्रेन मिलने से यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख तय करने में अधिक सुविधा होगी।
4 अक्टूबर से बदलेगा ट्रेन का संचालन
रेल संचालन के नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस,अब प्रत्येक रविवार और मंगलवार को संचालित होगी।इस बदलाव के तहत पहला नया फेरा 4 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होगा। यानी 4 अक्टूबर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से अंबिकापुर के लिए यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगी।वहीं, अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। इसका नया शेड्यूल 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार से प्रभावी होगा।
पहले और अब का संचालन
️22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस
️पहले: मंगलवार
️अब: रविवार और मंगलवार
️नया शेड्यूल: 4 अक्टूबर 2026 से
️22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
️पहले: गुरुवार
️अब: मंगलवार और गुरुवार
️नया शेड्यूल: 6 अक्टूबर 2026 से
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा
ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी होने से सबसे बड़ा फायदा यात्रा के अतिरिक्त विकल्प के रूप में मिलेगा। पहले सप्ताह में केवल एक दिन ट्रेन चलने के कारण यात्रियों को कई बार अपनी यात्रा उसी दिन के हिसाब से तय करनी पड़ती थी। अब दो दिन संचालन होने से यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।दिल्ली जाने वाले यात्रियों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती हैं,जिन्हें इलाज, उच्च शिक्षा, रोजगार, व्यापार और सरकारी या निजी कामों के लिए राजधानी की यात्रा करनी पड़ती हैं। ऐसे यात्रियों के लिए अतिरिक्त फेरा समय और यात्रा प्रबंधन के लिहाज से उपयोगी हो सकता हैं।
टिकट बुकिंग में भी मिल सकता है अतिरिक्त विकल्प
सप्ताह में एक अतिरिक्त फेरा जुड़ने से यात्रियों के पास टिकट बुक करने के लिए भी एक और यात्रा-दिन उपलब्ध होगा। इससे किसी एक दिन पर अधिक दबाव होने की स्थिति में यात्री दूसरे उपलब्ध दिन को चुन सकेंगे।हालांकि किसी खास तारीख पर कन्फर्म सीट मिलेगी या नहीं, यह यात्रियों की मांग और उस तारीख की बुकिंग पर निर्भर करेगा। इसलिए यात्रा की योजना पहले से बनाकर टिकट बुक करना बेहतर रहेगा।
सरगुजा अंचल की दिल्ली से कनेक्टिविटी होगी और सुविधाजनक
अंबिकापुर उत्तर छत्तीसगढ़ का प्रमुख शहर हैं,और यहां से सरगुजा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्री दिल्ली की यात्रा करते हैं। ऐसे में अंबिकापुर-दिल्ली रेल सेवा के फेरों में बढ़ोतरी को क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा हैं।खासकर दूर-दराज के यात्रियों के लिए ट्रेन के संचालन के दिन बढ़ना इसलिए महत्वपूर्ण हैं,क्योंकि उन्हें पहले सीमित विकल्पों के कारण यात्रा की तारीख तय करने में परेशानी होती थी।
यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की जानकारी
यात्रियों को सलाह दी जाती हैं,कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिन, समय, सीट उपलब्धता और बुकिंग स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें। परिचालन संबंधी परिस्थितियों के कारण समय-सारणी में बदलाव संभव हो सकता हैं।

















