साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कोरबा में आयोजित हुआ ‘साइबर चौपाल’,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में जिला पुलिस कोरबा द्वारा “साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प के साथ साइबर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, युवाओं, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित युवाओं और नागरिकों से संवाद किया गया तथा उन्हें साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाव के लिए जागरूक किया गया। साइबर अपराध की पहचान, उससे बचने के उपाय और अपराध होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने, स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में तकनीक का सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, CVV या पासवर्ड साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, एडिशनल एसपी लखन पटले, डीएसपी आस्था शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद चंद्रलोक सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिसकर्मी, छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साइबर चौपाल के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें। सामूहिक जागरूकता और सतर्कता ही सुरक्षित एवं साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण की मजबूत नींव है।

JB News Korba | Manish Jaiswal
समाचार पसंद आए तो Like करें, Comment करें और Share करें।
JB News Korba को Subscribe जरूर करें।

JBNewsKorba #ManishJaiswal #CyberChaupal #KorbaPolice #CyberAwareness #CyberCrimeFreeChhattisgarh #DigitalSafety #Korba #CyberCrime #Chhattisgarh #CyberSafety

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम आवास में बड़ा भ्रष्टाचार, 48 अपात्रों को लाभ, मृतकों के नाम भी जारी हुई किस्त, तिलकेजा में जिला जांच...

कोरबा। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में कोरबा जिला...

More Articles Like This