पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

Must Read

विद्यार्थी अध्ययन केंद्र पीजी कॉलेज कोरबा व कटघोरा के मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में ले सकते है प्रवेश

कोरबा 06 अक्टूबर 2026। पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) से सम्बद्ध अध्ययन केन्द्र शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय  कोरबा एवं अध्ययन केंद्र शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में विभिन्न संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश अधिसूचना के तहत शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय  कोरबा में  विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं कौशल विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रमों में स्नातक कोर्स अंतर्गत ,बीए,  बीएससी,  बीकॉम, बीबीए,  स्नाकोत्तर कोर्स के अंतर्गत  एमएसी (बॉटनी, जूलॉजी, कम्प्यूटर, गणित)  एमए,  एमएसडब्ल्यू,  एमबीए ,  पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा अंतर्गत पीजी डिप्लोमा  इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत डिप्लोमा इन योग साइंस, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, सहित अन्य पाठ्यक्रम शामिल है। अधिक जानकारी एवं प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन हेतु इच्छुक विद्यार्थी सहायक कार्यक्रम समन्वयक जीके.गढ़ेवाल मो.नं. 7489701037, समन्वयक सहायक राजेश सक्सेना मो.नं.7067043721 अध्ययन केन्द्र शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय, कोरबा (पुराना आर.टी.ओ., तहसील रोड, एन.सी.सी. कार्यालय परिसर) में संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार  कटघोरा के अध्ययन केंद्र शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा , पीजी डिप्लोमा  सहित विभिन्न कोर्स के लिए  13 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश प्रारंभ है। अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र प्रभारी श्री अमित कुमार वर्मा 8839838260, 9752300719 से सम्पर्क कर सकते है।

- Advertisement -
Latest News

रंग-बिरंगी दीवारों से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बरपाली के नौनिहालों को मिला सुरक्षित माहौल और सीखने का अवसर

कोरबा, 07 अक्टूबर 2026। कभी जर्जर भवन की दीवारों और असुविधाओं के बीच संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब...

More Articles Like This