लावारिस अवस्था में मिले भाई-बहन के माता-पिता और परिजनों की तलाश

Must Read

टिहरी गढ़वाल। जिला प्रोबेशन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल ज्योति पटवाल ने बताया कि दिनांक 10 फरवरी 2022 को दो बच्चे, करण एवं सीमा, जो आपस में भाई-बहन हैं, को एएचटीयू हरिद्वार द्वारा लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। वर्तमान में दोनों बच्चे एसओएस चिल्ड्रन विलेज, बौराड़ी में रह रहे हैं। वर्तमान में करण की आयु 10 वर्ष तथा सीमा की आयु 13 वर्ष है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों द्वारा अपनी माता का नाम माला देवी तथा पिता का नाम शनि बाबा बताया गया है। बच्चों ने अपने निवास स्थान के संबंध में हरिद्वार एवं छत्तीसगढ़ की जानकारी दी है, किंतु वे अपने घर का पूरा पता बताने में असमर्थ हैं।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बच्चों के माता-पिता, अभिभावक अथवा निकट संबंधियों के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा कोई व्यक्ति उन्हें पहचानता हो, तो वह इस प्रेस नोट के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल में उपस्थित होकर अपना पक्ष/दावा प्रस्तुत कर सकता है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि कोई दावेदार सामने नहीं आता है, तो नियमानुसार दोनों बच्चों के फॉस्टर केयर/दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास बच्चों के माता-पिता अथवा परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना उपलब्ध करा सकता है—
8477867090, 9259238161

- Advertisement -
Latest News

बौद्ध मठों के पतों पर बना डाले बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट, मध्य प्रदेश में खुला फर्जीवाड़े का राज

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जाली दस्तावेजों के जरिये बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के मामले में राजफाश...

More Articles Like This