🟥🟨🟩 🚨 कोरबा से बड़ी खबर 🚨 🔥 अवैध पटाखों के जखीरे पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई!,देखिए विडिओ

Must Read

💥 ₹2 लाख के पटाखे बरामद, 18 कार्टून जब्त

🚔 बिक्री के लिए अवैध रूप से रखा गया था पटाखों का स्टॉक

📍 कोरबा। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

🔴 पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंधी मोहल्ला, पुरानी बस्ती में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी के मकान के पास बने गोदाम में दबिश दी।

🟢 तलाशी के दौरान मौके से विभिन्न कंपनियों के लगभग ₹2 लाख कीमत के पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 18 कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं।

⚖️ पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

👤 आरोपी:
बलराम जज्ञासी, पिता रमेश कुमार, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिंधी मोहल्ला, पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

👮 पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

🟡 पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा है।

🔴🟡🟢 JB NEWS KORBA | CHHATTISGARH
🎤 मनीष जायसवाल | कोरबा

📢 वीडियो को अंत तक देखें | Like 👍 Comment 💬 Share 🔄 और चैनल Subscribe 🔔 जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩 🚨 कोरबा से बड़ी खबर 🚨 🟩🟨🟥🔴 कोतवाली पुलिस का बदमाशों और वारंटियों पर शिकंजा!

🔥 09 वारंटी एवं बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश🚔 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने की...

More Articles Like This