कोरबा में बड़ी पुलिस कार्रवाई! निर्माणाधीन मकान से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक-प्लंबिंग सामान चोरी🟩 चोरी करने वाले और चोरी का सामान खरीदने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

🟦 करीब ₹3 लाख का चोरी का सामान बरामद

कोरबा। थाना कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबिंग सामान चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट और प्लंबिंग सामग्री सहित अन्य सामान चोरी किया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से लगभग ₹3 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 823/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

👮 गिरफ्तार आरोपी:
रहीम खान, रईस खान, साहिम खान, मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल और नीरज अग्रवाल।

🟥 कोरबा पुलिस की अपील
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें।

🔴 JB News Korba Chhattisgarh
🟡 Manish Jaiswal
🟢 Subscribe करें | Like करें | Comment करें | Share करें

- Advertisement -
Latest News

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ,देखिए विडिओ

युवाओं और समुदाय की भागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में बढ़ेगा अभियानकोरबा, 08 अक्टूबर 2026। टीबी-मुक्त भारत अभियान...

More Articles Like This