एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शंकर नगर स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर के पास से दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद किया गया है।

1 लाख से अधिक की एमडीएमए ड्रग्स जब्त

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त इस ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 300 रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस अवैध नशे के कारोबार और उसके पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोसाबाड़ी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य अभिनंदन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया जोरदार स्वागत,देखिए विडिओ

हनुमान मंदिर के सामने उमड़ा उत्साह, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित...

More Articles Like This