कोरबा। अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी व हाउजी सहित कई आयोजन किए जा रहे हैं। 8 अक्टूबर की खेल प्रतियोगिताओं के विजेता-उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने समाज की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए अग्रसेन भवन के कमरों में गीजर लगवाने की घोषणा की।
सभा सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया कि मुख्य समारोह 11 अक्टूबर को होगा। दोपहर 4 बजे भवानी बाजार से बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी, जो मुख्य मार्ग एवं साडा कॉलोनी मंदिर होते हुए अग्रसेन भवन पहुंचेगी। शोभायात्रा मार्ग में जलपान की व्यवस्था रहेगी। सभा, अग्रवाल महिला मंडल एवं मारवाड़ी युवा मंच ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

















