कोरबा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आत्मीय अभिनंदन, गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Must Read

कोरबा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का आत्मीय स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन।

कोरबा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के कोरबा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सांसद श्री अग्रवाल का स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस आत्मीय मुलाकात ने भाजपा संगठन में आपसी संवाद, सहयोग और समन्वय की भावना को रेखांकित किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के कोरबा आगमन पर आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के आपसी जुड़ाव और संगठनात्मक सौहार्द का परिचायक रहा।

- Advertisement -
Latest News

गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पुराने सत्र का भी बढ़ी दर से मिलेगा भुगतान

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर...

More Articles Like This