कोरबा की भव्य रामलीला में 16 अक्टूबर को आएंगे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्या, श्रद्धालुओं में उत्साह

Must Read

कोरबा की भव्य रामलीला में 16 अक्टूबर को आएंगे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्या, श्रद्धालुओं में उत्साह

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित भव्य रामलीला एवं दशहरा मेले में 16 अक्टूबर 2026 को चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार श्री शोभिनव सत्या का आगमन होने जा रहा है। इस खबर से भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भक्तों में उत्साह का माहौल है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ परम श्रद्धेय बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन एवं दिव्य व्यक्तित्व पर आधारित है। फिल्म में बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाले मुख्य पात्र शोभिनव सत्या के कोरबा आगमन को श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।



घंटाघर मैदान में आयोजित इस भव्य रामलीला एवं दशहरा मेले में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों की ओर से समस्त सनातनी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं और प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में सहभागी बनें।

16 अक्टूबर को घंटाघर मैदान, कोरबा में होने वाला यह आयोजन रामभक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

JB News Korba की अपील: कोरबा की ताजा खबरों और विशेष कवरेज के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें, Comment करें, Share करें और सोशल मीडिया पर Follow करना न भूलें।

🚩 जय श्रीराम! सीताराम! 🚩

#JBNewsKorba #HanumanAnsh #बाबानीमकरौली #शोभिनवसत्या #रामलीला #दशहरामेला #कोरबा #छत्तीसगढ़ #जयश्रीराम #ManishJaiswal

- Advertisement -
Latest News

महतारी वंदन योजना से किरण चौहान के जीवन में बढ़ा आत्मविश्वास’

कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने...

More Articles Like This