30 हजार के अवैध पटाखे जब्त, पटाखा कारोबार में मचा हडकंप

Must Read

कोरबा, 13अक्टूबर। कटघोरा में दो स्थानों से करीब 30 हजार रुपये के अवैध पटाखे बरामद कर जब्त किए हैं।
एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश तिवारी और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कटघोरा नगर में अवैध पटाखा भंडारण की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

इस दौरान कटघोरा कारखाना एरिया में शंभू बंसल के यहां से करीब 17 हजार रुपये के पटाखे बरामद किए गए। वहीं, अंबिकापुर मार्ग पर आशीष अग्रवाल के यहां से लगभग 13 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए गए। दोनों स्थानों से कुल करीब 30 हजार रुपये के पटाखों की जब्ती की गई है। एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने कहा कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने तथा रिहायशी इलाकों में पटाखे जमा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कटघोरा पुलिस के इस अभियान से अवैध पटाखा कारोबार करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा में NHAI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! जाम से परेशान यात्रियों के मामले में न्यायालय में परिवाद दायर,देखिए विडिओ

कोरबा, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर मदनपुर घाट में ट्रेलर दुर्घटना के बाद कई घंटों तक आवागमन बाधित रहने के...

More Articles Like This