CSEB ग्राउंड में कथित अतिक्रमण का मामला गरमाया, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने उठाए सवाल

Must Read

आयुक्त को पत्र भेजकर की स्थल निरीक्षण की मांग, निर्माण की अनुमति और भूमि की स्थिति की जांच कराने की अपील

कोरबा। शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे हो रहे निर्माण को लेकर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। मैदान की भूमि पर चरणबद्ध तरीके से निर्माण किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने जिला प्रशासन और नगर निगम से तत्काल जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के मैदान में यदि बिना वैध अनुमति के निर्माण किया जा रहा है, तो यह गंभीर विषय है। उनके अनुसार, शुरुआत में निर्माण छोटा दिखाई दे रहा था, लेकिन समय के साथ इसका स्वरूप बढ़ता गया। ऐसे में निर्माण की वास्तविक स्थिति और उसकी वैधता की जांच आवश्यक है।

“सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण को समय रहते रोकना जरूरी”

धनेश कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण धीरे-धीरे आकार ले सकता है। शुरुआत में छोटी गतिविधियों को नजरअंदाज करने से भविष्य में स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए CSEB ग्राउंड में हो रहे निर्माण की समय रहते जांच कराना जरूरी है, ताकि सार्वजनिक उपयोग की भूमि की स्थिति स्पष्ट हो सके।

आयुक्त को पत्र, फोटोग्राफ भी किए संलग्न

इस संबंध में अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को लिखित पत्र भेजा है। पत्र के साथ निर्माण और मौके की स्थिति दर्शाने वाले फोटोग्राफ भी संलग्न किए गए हैं। उन्होंने निगम प्रशासन से स्थल निरीक्षण कराने, निर्माण की अनुमति से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने तथा भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में निर्माण अनधिकृत या अतिक्रमण की श्रेणी में पाया जाता है, तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब इस मामले में नगर निगम और जिला प्रशासन की जांच तथा आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी। सार्वजनिक उपयोग की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते उचित कदम उठाना आवश्यक है।

जारीकर्ता:
धनेश कुमार सिंह
अधिवक्ता, कोरबा

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में फल की खेती से संवर रही आदिवासी किसानों की जिंदगी, बढ़ रही आर्थिक समृद्धि

*रायपुर।** छत्तीसगढ़ में आदिवासी किसान अब फल उत्पादन को आजीविका का बेहतर साधन बना रहे हैं। फलदार पौधों की...

More Articles Like This