कोरबा : छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज बालको वार्ड क्रमांक 39, रिसदा हाउसिंग बोर्ड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में राज्य सरकार के मंत्री लखनलाल देवांगन ने भाग लिया और भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड 39 के पार्षद प्रत्याशी श्री तरुण राठौर के समर्थन में वोट करने की अपील की।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताए भाजपा सरकार के विकास कार्य
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड 39 में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरबा में भाजपा की सरकार बनने से वार्ड में डबल रफ्तार से विकास होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी के बहकावे या प्रलोभन में न आएं और वार्ड 39 में भाजपा प्रत्याशी तरुण राठौर को जिताने के लिए 2 नंबर बटन दबाएं एवं नगर निगम में भाजपा का महापौर बनाने के लिए 3 नंबर बटन दबाएं।

राधा कृष्ण मंदिर मोहल्ले के नागरिकों ने लिया भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प
सभा में राधा कृष्ण मंदिर मोहल्ला एवं पूरे वार्ड 39 के नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशी तरुण राठौर को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री लखनलाल देवांगन ने राधा कृष्ण मंदिर में आरती में भाग लिया और क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
सभा में शामिल प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता
- मंदाकिनी त्रिपाठी
- केदार यादव
- अर्चना रुनीझा
- दिलेन्द्र यादव
- शैलेंद्र सिंह
- शशी चंद्र
- राजेश सोनी
कोरबा नगर निगम चुनाव 2025: क्यों जरूरी है भाजपा की जीत?
- डबल इंजन सरकार का लाभ: भाजपा के महापौर और पार्षद बनने से वार्ड में तेजी से विकास होगा।
- स्थानीय समस्याओं का समाधान: भाजपा प्रत्याशी वार्ड में जल आपूर्ति, सड़क, बिजली और सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- राज्य सरकार का समर्थन: कोरबा नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने से राज्य सरकार के सहयोग से अधिक विकास कार्य संभव















