‘हनुमान’ फिल्म के बाबा नीम करौली बने शोभनव सत्या, रामलीला में शामिल होने पहुंचे कोरबा,देखिए विडिओ

Must Read

घंटाघर में रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल, शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेंगे फिल्म से जुड़े अनुभव

कोरबा। फिल्म हनुमान अंश में बाबा नीम करौली की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता शोभनव सत्या अब कोरबा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा पहुंचे अभिनेता का रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अभिनेता शोभनव सत्या के कोरबा आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। शहर में उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वे सबसे पहले घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर पहुंचेंगे, जहां 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित रामलीला एवं दशहरा उत्सव में उनकी सहभागिता रहेगी।

इसके बाद अभिनेता कुटुकापहाड़ स्थित प्रभु श्रीराम के पदचिह्नों के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। उनके इस दौरे को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक आयोजन से जोड़कर देखा जा रहा है।

शाम 5 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

शाम 5 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता शोभनव सत्या फिल्म हनुमान अंश में बाबा नीम करौली की भूमिका निभाने के अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान फिल्म से जुड़े अनुभवों और अपने अभिनय सफर पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

कोरबा में रामलीला और दशहरा उत्सव के बीच अभिनेता की मौजूदगी कार्यक्रम के आकर्षण को बढ़ाएगी। धार्मिक आस्था, रामलीला की परंपरा और फिल्म जगत से जुड़ी इस मुलाकात को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।

JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा शरदोत्सव, श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता होगी खास आकर्षण

बच्चों और महिलाओं के लिए होंगी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को मिलेगा अवसरकोरबा। मारवाड़ी ब्राह्मण...

More Articles Like This