कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 मौत, 40 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

Must Read

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में शनिवार शाम मची भगदड़ से 18 लोगों की मौत और 40 घायल। जानिए बारिश के बीच कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा और प्रशासन की पूरी जानकारी।

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 पुरुष, 13 महिलाएं और एक 7 साल का एक बच्चा शामिल है।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने 20 मौतों का दावा किया है। हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार- शनिवार शाम करीब 7:40 बजे बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुके थे। इसी दौरान नए दर्शकों के अंदर जाने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हुई।

हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और एंट्री रोक दी गई है। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है।

- Advertisement -
Latest News

❤️ 18 साल के संघर्ष के बाद चौपाटी में नई शुरुआत! 🎤 कलाकार संजय नार्डे की कहानी ने छू लिया दिल,देखिए विडिओ

जाकिर हुसैन और दिलीप सारंगी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने वाले संजय नार्डे आज पिज्जा-बर्गर का स्टॉल...

More Articles Like This