Sunday, February 15, 2026

फ़्लोरा मैक्स की ठगी की शिकार महिलाओं ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी…..

Must Read

फ्लोरा मैक्स की ठगी की शिकार महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर महिलाओं ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। कहा कि सरकार ने ठगी की शिकार महिलाओं का सहयोग नहीं किया है। इससे महिलाएं दुखी है और चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

महिलाओं ने बताया कि ठगी कि शिकार लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से माइक्रो फाइनेंस कंपनियों को निर्देशित किया गया था कि वह राशि कि रिकवरी के लिए पीड़ितों पर दबाव नहीं बनाएं  । कुछ दिनों के लिए महिलाओं को राहत दी जाए लेकिन प्रशासन की बातों का असर फाइनेंस कंपनियों पर नहीं हो रहा है। फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी सुबह महिलाओं के घर पहुंच रहे हैं और लोन की राशि जमा करने के लिए दबाव बन रहे हैं। इससे महिलाएं परेशान है। महिलाओं ने प्रशासन से मिलकर अपनी बातों को रखा है । महिलाओं ने कहा है कि यदि समाधान के रास्ते नहीं निकल गए तो उनकी ओर से नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान में हिस्सा नहीं लिया जाएगा ।

30000 से अधिक महिलाओं के साथ हुई ठगी

फ्लोर मैक्स ने 30 हजार से अधिक महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है महिलाओं को झांसी में लेने के लिए कंपनी ने उन्हें सपना दिखाया और हर महिला से औसत तीस हजार रुपए कंपनी में निवेश कराया। यह कहते हुए  कि कंपनी को जो लाभ होगा उसमें समूह के सदस्यों को हिस्सा दिया जाएगा और उनकी लोन की राशि भी जमा कराई जाएगी। जिन महिलाओं के पास कंपनी में निवेश के लेने के लिए पैसे नहीं थे उन्होंने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया और उसे फ्लोर मैक्स में जमा कराया। ठगी के आरोप में फाइनेंस कंपनियों के डायरेक्टर और महिला टीम लीडर जेल में बंद है । अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है। ठगी  कि शिकार महिलाओं को भी राहत नहीं मिल रही है। इससे वे नाराज चल रही है। फ़्लोरा मैक्स की ठगी की शिकार महिलाओं के साथ बीएमएस भी आगे बढ़कर सहयोग कर रहा है। राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि महिलाओं ने प्रशासन से नाराजगी जताते हुए चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है।

महिलाओं के इस निर्णय के बाद अब जिला प्रशासन क्या रुख अपनाता हैं महिलाओं को मनाने के लिए उनसे मतदान करने के लिए क्या आश्वासन देता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तो तय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद एक बार फिर फ्लोर मैक्स की महिलाएं सड़क पर उतरने का मन बना रही है।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This