CSEB पश्चिम से तीन युवक हुए लापता, हसदेव नदी किनारे मिला कपड़ा और गाड़ी मिला

Must Read

जिले से एक बड़ी खबर आई है, बताया जा रहा है दर्री के cseb पश्चिम क्षेत्र से तीन युवक 3 फरवरी सोमवार की सुबह करीब 11 बजे घर से घूमने जाने के नाम से निकले और अचानक लापता हो गए परिजनों रिश्तेदारों ने खोजबीन के बाद युवकों का पता नहीं चलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, मंगलवार की दोपहर एक बजे करीब पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्र. 51 डांडपारा के किनारे गुजरी हसदेव नदी के जुबान क्षेत्र में कुछ युवकों का कपड़ा जूता दो पहिया वाहन, मोबाइल लावारिश पड़ा है. मौके पर मिले कपड़े और वाहन को परिजनों ने अपने बच्चों का होना बताया, लापता युवकों को नदी में डूब जाने की संभावना जताई जा रही है. सूचना पर पहुंची दर्री पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है, गोताखोरों की टीम बुलाई गई है जो लापता युवकों को नदी में तलाश करेगी. घटना स्थल पर कॉलोनी वासियों ओर परिजनों की भीड़ लगी हुई है.



लापता युवकों के बारे में मिली जानकारी अनुसार आशुतोष सोनीकर, पिता मुरलीधर सोनिकर 18 वर्ष, और सागर चौधरी, पिता महेंद्र चौधरी 28 वर्ष ये दोनों cseb कॉलोनी के निवासी है वहीं तीसरा युवक बजरंग प्रसाद 19 वर्ष अयोध्यापुरी का निवासी बताया जा रहा है.

https://youtu.be/qizqX5L1YiQ?si=Nseax5gMAqtUtMLC

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This