पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में विकास कार्यों की सौगात, नाली, सीसी रोड और सामुदायिक भवन के विस्तार से नागरिकों को मिलेगी राहत
कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में ₹75.20 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। इन निर्माण कार्यों की आधारशिला रखे जाने से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। नागरिकों को बेहतर नाली, सीसी रोड और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


इन विकास कार्यों के माध्यम से वार्ड क्रमांक 26 सहित आसपास के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वहीं, वार्ड क्रमांक 28 स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन, राम-जानकी परिसर सामुदायिक भवन के ऊपरी तल के निर्माण एवं विस्तार से सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
₹75.20 लाख की लागत से होंगे सात महत्वपूर्ण विकास कार्य
▪️ एमआईजी जयसवाल दुकान के बगल से एमआईजी तक नाली निर्माण — ₹16 लाख
▪️ शंकर शर्मा के घर से एलआईजी 105 एवं रवि जायसवाल के घर से एलआईजी 130 तक नाली निर्माण — ₹8 लाख
▪️ एलआईजी महेश शुक्ला की लाइन में नाली निर्माण — ₹5.20 लाख
▪️ वाल्मीकि आवास 32 से 52 तक नाली एवं सीसी रोड निर्माण — ₹6 लाख
▪️ वाल्मीकि आवास स्थित हनुमान मंदिर के पास आरसीसी शेड निर्माण — ₹5 लाख
▪️ कृष्णा नगर में आंगनबाड़ी के बगल से रविंद्र सिंह के घर तक नाली निर्माण — ₹15 लाख

▪️ महाराणा प्रताप सभा भवन, राम-जानकी परिसर सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का निर्माण एवं विस्तार — ₹20 लाख


इन सभी कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, आवागमन सुगम होगा और सामाजिक आयोजनों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं विकसित होंगी।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वार्ड पार्षद श्री अब्दुल रहमान, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह, पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री चंद्रमा सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री दिनेश वैष्णव, श्रीमती सुधा झा, एल्डरमैन श्री दीपक यादव, श्री दीनू महाराज, श्रीमती शैली राय, श्री दुष्यंत तिवारी, श्री रवि जायसवाल, श्री उत्तम अग्रवाल, श्री के.के. दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के मार्गदर्शन में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
JB News Korba Chhattisgarh | मनीष जायसवाल
कोरबा की हर बड़ी खबर, हर विकास कार्य और जनता की हर आवाज के लिए जुड़े रहिए JB News Korba के साथ।
कोरबा #लखनलालदेवांगन #कोरबाविधानसभा #विकासकीओर #बढ़ताकोरबासंवरताकोरबा #जनसेवा #भूमिपूजन #विकास_कार्य #BJPChhattisgarh #JBNewsKorba #ManishJaiswal

















