गंगा नगर बाजार के पास राहगीरों से चाकू की नोक पर डकैती, कुसमुंडा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

₹21 हजार की लूट की संपत्ति बरामद, तीन मोबाइल फोन और नकदी जब्त; अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नगर बाजार के पास राहगीरों को रोककर मारपीट और चाकू दिखाकर डकैती करने के मामले में कुसमुंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन और नकदी सहित लगभग ₹21 हजार की संपत्ति बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायादलय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सात से आठ बदमाशों ने रास्ता रोककर की थी मारपीट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे प्रार्थी अपने साथियों सुरेंद्रपाल कंवर, ज्योतिश कुमार, उमेश कंवर, प्रमोद कंवर और अजय सिंह के साथ ग्राम खोडरी से लौट रहा था। इसी दौरान गंगा नगर बाजार के समीप सात से आठ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, बेल्ट और डंडे से प्रार्थी व उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू दिखाकर डराते हुए उनके मोबाइल फोन और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। बदमाशोंने प्रार्थी का विवो Y31, ज्योतिश कुमार का ओप्पो A5, पर्स में रखे ₹500 तथा सुरेंद्रपाल कंवर का विवो Y18 मोबाइल लूट लिया। मारपीट में प्रार्थी और उसके साथियों को चोटें भी आईं।

विशेष टीम गठित कर दो आरोपियों को दबोचा

पीड़ित की शिकायत पर थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत धारा 331(4), 305 एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर तंत्र और त्वरित जांच के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. निशांत प्रसाद केंवट (20 वर्ष), पिता लक्ष्मी प्रसाद केंवट, निवासी कुदरीपार, शिव मंदिर के पास, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा।
  2. शिवा बिंझवार (20 वर्ष), पिता रामसिंह बिंझवार, निवासी मोंगरा बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा।

तीन मोबाइल और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विवो Y31, ओप्पो A5 और विवो Y18 मोबाइल फोन सहित लूटी गई नकदी बरामद की है। बरामद संपत्ति का कुल मूल्य लगभग ₹21 हजार बताया गया है।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में तंबाकू बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 17 दुकानों की जांच; 11 चालान काटे गए

दर्री और जेलगांव क्षेत्र में चला विशेष अभियान, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में दुकानदारों को दी...

More Articles Like This