जेसीआई कोरबा सेंट्रल का सेवा प्रकल्प ‘वस्त्रम 2026’ संपन्न, वृद्धाश्रम और मातृछाया में बांटी खुशियां

Must Read

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा वर्ष 2027 के प्रथम सेवा प्रकल्प के रूप में ‘वस्त्रम 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम दो अलग-अलग स्थानों प्रशांति वृद्धाश्रम एवं मातृछाया में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करने के साथ उनके जीवन में खुशियां और मुस्कान लाना था।

प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

कार्यक्रम का पहला चरण प्रशांति वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया। यहां जेसीआई परिवार के सदस्यों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुजुर्गों के साथ समय बिताया। इस दौरान भजन-कीर्तन, आत्मीय संवाद और दीपावली की खुशियां साझा की गईं। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों को इडली-सांभर सहित नाश्ता कराया तथा उन्हें वस्त्र भेंट किए। साथ ही दीपावली के अवसर पर पटाखों की खुशियां भी साझा की गईं। बुजुर्गों के आशीर्वाद और चेहरे पर आई मुस्कान ने आयोजन को यादगार बना दिया।

मातृछाया में बच्चों को बांटे वस्त्र, खिलौने और खाद्य सामग्री

कार्यक्रम का दूसरा चरण मातृछाया में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोपाल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती जेसी आभा अग्रवाल (पूर्व अध्यक्षा, जेसीआरटी विंग) उपस्थित रहीं। यहां 3 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को वस्त्र, खिलौने एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने कार्यक्रम के माहौल को खुशियों से भर दिया।

इन सदस्यों का रहा विशेष योगदान

इस सेवा प्रकल्प के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अमितेश पोद्दार, वाइस प्रेसिडेंट (कम्युनिटी आउटरीच) जेसी प्रवेश अग्रवाल एवं डायरेक्टर जेसी साजन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में जेसी अंश अग्रवाल, जेसी ज्योति बाला, जेसी ऋषभ अग्रवाल, जेसी संभव अग्रवाल, जेसी आयुष अग्रवाल, जेसी अभय अग्रवाल, जेसी प्रियम अग्रवाल, जेसी विवेक अग्रवाल, जेसीआरटी रजनी अग्रवाल तथा नन्हे सहयोगियों आद्या अग्रवाल, सान्वी अग्रवाल, दानिया, आयशु अग्रवाल एवं काश्वी गुप्ता की सराहनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर 2027 जेसी योगेश गोयल एवं जेसी सनी मित्तल, जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष 2026 जेसी सीए त्रिलोकीनाथ बजाज तथा पूर्व अध्यक्षों जेसी आनंद रायकवार, जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल एवं जेसीआरटी मुक्ता अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भोजन की व्यवस्था के लिए 2026 जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसीआरटी अंशु अग्रवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन जेसी अंश अग्रवाल ने किया।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल का यह सेवा प्रकल्प सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों और बच्चों के साथ खुशियों के पल साझा कर सेवा, सहयोग और अपनत्व की भावना को सार्थक रूप दिया।

- Advertisement -
Latest News

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और भाजपा नेता विकास झा ने दी दीपावली एवं छठ की बधाई…

कोरबा, दीपों के पावन त्योहार दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर नगर पालिका...

More Articles Like This