Monday, June 9, 2025

कोरबा में इमारती लकड़ी की तस्करी में बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर पर नगर निगम का लेबल!

Must Read

कोरबा, 5 फरवरी 2025। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में इमारती लकड़ी की तस्करी के एक और मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर को पकड़ा है, जो अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी कर रहा था। लेकिन यह मामला और भी दिलचस्प हो गया जब पुलिस ने देखा कि तस्करी करने वाला ट्रैक्टर नगर निगम कोरबा का लेबल लगा हुआ था। इससे यह सवाल उठता है कि कहीं निगम के नाम का दुरुपयोग करके तस्करी का नया तरीका तो नहीं अपनाया जा रहा है।

पुलिस को मिली जानकारी, ट्रैक्टर हुआ पकड़ा

मानिकपुर पुलिस को कुछ दिनों से इमारती लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिल रही थी। लगातार इस अवैध कार्य की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस पर कड़ी नजर रखना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर में इमारती लकड़ी तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसे थाना लाकर लकड़ी के बारे में जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -
    Latest News

    योग के साथ ‘चिंतन शिविर 2.0’ के दूसरे दिन की शुरूआत, CM साय ने मंत्रियों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल...

    More Articles Like This