एक क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल का पूरा बोनस, साय सरकार के फैसले से किसानों को बड़ी राहत- हितानंद अग्रवाल…

Must Read
Advertisement

एक क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल के मान से पूरा बोनस, मुख्यमंत्री का फैसला किसानों के लिए बड़ी राहत: हितानंद अग्रवाल..

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी अभियान से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लिया गया निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्य बाध्यता समाप्त करने और कम धान बेचने पर भी निर्धारित रकबे के अनुसार पूरा बोनस देने के फैसले का भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसान हितैषी सरकार की संवेदनशीलता और अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।हितानंद अग्रवाल ने कहा कि अब पंजीकृत किसान यदि एक एकड़ के रकबे पर केवल एक क्विंटल धान भी बेचता है, तब भी उसे 21 क्विंटल के मान से 13,839 रुपये की बोनस राशि मिलेगी। इससे उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से प्रभावित हुई है। प्रदेश के बस्तर और सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में कम उत्पादन की स्थिति को देखते हुए सरकार का यह फैसला महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत एक एकड़ में पंजीकृत किसान को एक क्विंटल धान बेचने पर 2,441 रुपये समर्थन मूल्य और 13,839 रुपये बोनस मिलाकर कुल 16,280 रुपये प्राप्त होंगे। वहीं ढाई एकड़ रकबे वाले किसान को सत्यापन के आधार पर 34,597.50 रुपये तक की बोनस राशि मिलेगी। इस व्यवस्था का लाभ सरकारी समितियों और लैम्प्स के अलावा बीज निगम में धान बीज बेचने वाले पंजीकृत किसानों को भी मिलेगा।अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। यह निर्णय दर्शाता है कि सरकार किसानों की वास्तविक परिस्थितियों और उनकी आर्थिक जरूरतों को समझते हुए नीतिगत फैसले ले रही है। उन्होंने कोरबा जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की कि वे समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन और रकबा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी व्यवस्था और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- Advertisement -
Latest News

बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रही है आदिवासियों की जिंदगी 

रायपुर, 14 नवंबर 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार की विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति के चलते पूरे छत्तीसगढ़ के...

More Articles Like This