वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताया शोक, परिजनों को दी ₹25 हजार की सहायता

Must Read
Advertisement

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की। गुरुवार को पूर्व मंत्री साडा कॉलोनी, बालकोनगर स्थित स्व. चौरसिया के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता श्री गुलाबचंद चौरसिया, भाई राधेश्याम चौरसिया सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।


इस दौरान श्री अग्रवाल ने स्व. हरिराम चौरसिया के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शांति देवी मेमोरियल की ओर से स्व. हरिराम चौरसिया के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहयोग राशि नकद प्रदान की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आम जनता की आवाज बनते हैं।


श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय हरिराम चौरसिया का निधन पत्रकारिता जगत के लिए दुखद क्षति है। उनके योगदान और स्मृतियां सदैव याद रखी जाएंगी। दुःख की इस घड़ी में वे और शांति देवी मेमोरियल परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सहायता राशि प्रदान करने का यह प्रयास दिवंगत पत्रकार के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है।

पत्रकार वार्ता में की गई घोषणा के अनुरूप दी सहायता राशि
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों के निधन पर शांति देवी मेमोरियल की ओर से उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।


इसी घोषणा के अनुरूप स्व. हरिराम चौरसिया के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पूर्व प्रेस क्लब के सदस्य स्वर्गीय संजय देवांगन के निधन पर भी उनके परिजनों को शांति देवी मेमोरियल की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई थी।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की इस संवेदनशील पहल और लगातार सहयोग के लिए सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -
Latest News

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी…..20 एवं 21 नवंबर को हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा और तेज...

कोरबा, 19 नवंबर 2026/ मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट अनुसार 20 एवं 21 नवंबर को कोरबा जिले में हल्की...

More Articles Like This