धान खरीदी में फसल संबंधी दावों की होगी खेतों में जांच, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट / खसरा और फसल प्रविष्टियों में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त / तहसीलदार करेंगे भौतिक सत्यापन, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग

Must Read
Advertisement

कोरबा। धान खरीदी के दौरान फसल संबंधी दावों और राजस्व अभिलेखों में दर्ज जानकारी के बीच अंतर मिलने पर अब प्रशासन मौके पर जाकर वास्तविकता की जांच करेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान विक्रय के लिए किसानों द्वारा किए गए दावों और दर्ज आपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की इस कवायद में उन किसानों के प्रकरण भी शामिल होंगे, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। ऐसे खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित समितियों की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करेंÓ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। संबंधित समितियों के माध्यम से इन प्रकरणों का निराकरण कराया जाएगा। खसरा मैपिंग के लिए 15 जनवरी तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। सबसे महत्वपूर्ण सत्यापन उन मामलों में होगा, जहां डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) में दूसरी फसल दर्ज है, जबकि किसान ने अपने खेत में धान बोने का दावा किया है। ऐसे मामलों में तहसीलदार विस्तृत भौतिक सत्यापन करेंगे। इसके अलावा डीसीएस और पटवारी सत्यापन एप में फसल प्रविष्टि का विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण जिन खसरों का सत्यापन नहीं हो पाया है, उनकी भी जांच की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य पात्र किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी से बचाना और राजस्व अभिलेखों में वास्तविक फसल की स्थिति सुनिश्चित करना है।

मौके की तस्वीरों के साथ देनी होगी रिपोर्ट

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सत्यापन केवल राजस्व अभिलेखों के आधार पर नहीं होगा, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक फसल और उसके रकबे की भी जांच करनी होगी। फसल की स्थिति प्रमाणित करने के लिए स्थल के फोटो भी संलग्न करना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध करानी होगी, ताकि फसल प्रविष्टि में आवश्यक सुधार और संशोधन की आगे की कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाकर फर्म पर कब्जे का आरोप ठेकेदार पुरुषोत्तम गुप्ता, पत्नी सरोज गुप्ता समेत चार पर FIR, फर्जी दस्तावेजों से...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में व्यापारिक साझेदारी से जुड़े धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का गंभीर मामला...

More Articles Like This