बालको प्लांट में 74.514 किलो गांजा सहित नशीली दवाओं का नष्टीकरण / 4,336 कैप्सूल, 2,315 टैबलेट, 145 इंजेक्शन और 11,400 एमएल सिरप भी किए गए नष्ट

Must Read
Advertisement

कोरबा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों का बालको प्लांट परिसर में विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में 74.514 किलोग्राम गांजा के साथ हजारों की संख्या में नशीली दवाएं और अन्य सामग्री नष्ट की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की मौजूदगी में ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुई।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 4,336 कैप्सूल, 2,315 टैबलेट, 145 इंजेक्शन, 12 सिरिंज और 11,400 मिलीलीटर सिरप भी शामिल हैं। ये सभी सामग्री जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों के दौरान जब्त की गई थी। पुलिस के अनुसार, रजगामार, बालको, कोतवाली, हरदीबाजार, दीपका, बांकीमोंगरा और उरगा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में जब्ती की गई थी। लंबे समय से प्रकरणों में जब्त इन सामग्रियों का नियमानुसार निपटान सुनिश्चित करने के लिए नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में बालको प्लांट में मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक और संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित एवं विधिसम्मत निपटान सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसी कार्रवाई की जाती है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाकर फर्म पर कब्जे का आरोप ठेकेदार पुरुषोत्तम गुप्ता, पत्नी सरोज गुप्ता समेत चार पर FIR, फर्जी दस्तावेजों से...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में व्यापारिक साझेदारी से जुड़े धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का गंभीर मामला...

More Articles Like This