खेत में खड़ी धान की फसल जबरन काटकर ले जाने और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार…..

Must Read
Advertisement

सक्ती। जिले के ग्राम सिरली में खेत में लगी खड़ी धान की फसल को जबरन काटकर ले जाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, ग्राम सिरली निवासी उनके पिता सुखन लाल वल्द विशाल मरार के नाम पर स्थित भूमि खसरा नंबर 1454/2, रकबा 0.3240 हेक्टेयर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जमुना पान धान की फसल लगाई गई है। फसल अभी पूरी तरह पकी भी नहीं थी कि गांव के गोपाल प्रसाद पिता सीताराम साहू, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री द्वारा मजदूर लगाकर कथित रूप से धान की फसल जबरन कटवाई जाने लगी। आरोप है कि कटी हुई फसल को ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया जा रहा था।

पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित के मुताबिक, इस घटना में उनके पैर, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। शोर मचाने पर उनका पुत्र मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर 2026 को थाना सक्ती में आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर खेत की खड़ी फसल जबरन काटकर ले जाने तथा मारपीट करने के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाकर फर्म पर कब्जे का आरोप ठेकेदार पुरुषोत्तम गुप्ता, पत्नी सरोज गुप्ता समेत चार पर FIR, फर्जी दस्तावेजों से...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में व्यापारिक साझेदारी से जुड़े धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का गंभीर मामला...

More Articles Like This