सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन सख्त, अरदा में अतिक्रमण हटाए / बेदखली के आदेश जारी होने के बाद राजस्व अमले ने मौके पर की कार्रवाई

Must Read
Advertisement

कोरबा। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान 27 अतिक्रमण के मामलों में बेदखली आदेश जारी किए गए थे। आदेशों के पालन में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अरदा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामलों को लेकर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी। जांच और प्रकरणों के निराकरण के बाद कुल 27 मामलों में बेदखली के आदेश जारी किए गए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आदेशों का पालन कराया और शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।

कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल सहित राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामलों में प्रशासन की नजर

प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय भूमि के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से सार्वजनिक उपयोग और विकास कार्यों की संभावनाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में राजस्व विभाग द्वारा बेदखली आदेशों के क्रियान्वयन से अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शासकीय भूमि पर अनधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, तीन पर कार्रवाई / सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हरकत में...

कोरबा। मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार में सवार होकर खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करना तीन...

More Articles Like This