दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की निजी स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर विभाग ने जारी किया नोटिस,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा। डिंगापुर स्थित उमंग 50 सीटर दिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास में दिव्यांग बच्चों से कथित तौर पर अधीक्षिका की निजी स्कूटी धुलवाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। समाज कल्याण विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षिका को कार्यालय तलब किया और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहे एक वीडियो में दिव्यांग बालक स्कूटी धोता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में विद्यालय की यूनिफॉर्म पहने दो बालक स्कूटी की सफाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि छात्रावास में बच्चों से लगभग रोजाना अधीक्षिका की निजी स्कूटी धुलवाई जाती थी। हालांकि, इन आरोपों की विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

अधीक्षिका ने बताई कर्मचारियों की साजिश

मामले में अधीक्षिका ने अपना पक्ष रखते हुए स्कूटी धुलाई और वीडियो वायरल होने के पीछे कुछ कर्मचारियों की कथित साजिश होने की बात कही है। विभाग ने उनका पक्ष सुनने के बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब अधीक्षिका के स्पष्टीकरण और विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा और देखभाल पर उठे सवाल

गौरतलब है कि उमंग दिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का संचालन दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, आवास, देखभाल और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों से निजी कार्य कराए जाने के आरोप सामने आने के बाद संस्था की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या छात्रावास में बच्चों से नियमित रूप से निजी कार्य कराए जा रहे थे या फिर यह किसी कर्मचारी की साजिश का हिस्सा है? फिलहाल विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आदतन सटोरिया गिरफ्तार, खुलेगी गुंडा और निगरानी फाइल,देखिए विडिओ

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की भी तैयारी, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी और लाखों रुपये के यूपीआई लेन-देन की जानकारीकोरबा। कोरबा शहर...

More Articles Like This