वार्ड क्रमांक 13 शारदा विहार में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती तारा सोनी जी प्रचार,प्रसार में सबसे आगे

Must Read

कोरबा। नगर निगम चुनाव के मतदान में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है ऐसे में सभी प्रत्याशी जी जान से प्रचार प्रसार में जुटे हैं, वार्ड क्रमांक 13 शारदा विहार में कांग्रेस पार्टी ने  एक महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है जो  मजबूती के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं।

लोग वार्ड के अगले पार्षद के रूप में तारा सोनी जी को प्रमुखता देने का मन बना चुके हैं,वार्ड की महिलाएं भी इनके समर्थन में खुद घरों से निकल कर बाहर आ रही है,और उनका कहना है कि पार्षद चुनाव में किसी पार्टी विशेष का समर्थन नहीं किया जाता,व्यक्तिगत समर्थन जरूरी है इसलिए हम सब श्रीमती तारा सोनी जी  का समर्थन कर रहे हैं तारा सोनी जी ने कहा है कि आप सभी के सहयोग से वार्ड की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और समय-समय पर अभियान भी चलाया जाएगा उन्होंने कहा है कि हमने कार्य किया है आगे भी करेंगे और अपने अनुभव और आप सभी के साथ के साथ एक स्वच्छ और अच्छे वार्ड का निर्माण करेंगे।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करेंhttps://youtu.be/J_y28SABYBw?si=qHeMdOl31mImR3e9

- Advertisement -
Latest News

युद्ध की आंच का असर छत्तीसगढ़ तक, फल-सब्जी कारोबार को 450 करोड़ रुपये का भारी नुकसान

दुर्ग भिलाई और रायपुर की फल मंडियों में इन फलों के दाम औधें मुंह गिर गए हैं। पिछले साल...

More Articles Like This