महाकुंभ आ रहे कोरबा छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौतः प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर, शवों को निकालने में ढाई घंटे लगे, 19 घायल

Must Read

कोरबा।  यूपी के प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ।

बोलेरो में सवार सभी लोगों की मौत हो गई, जबकि बस सवार घायल हुए हैं। बस सवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई।

श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। बोलेरो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक मारी, लेकिन बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई।

हादसे की तस्वीरें…

- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब में स्व. रामकुमार टमकोरिया स्मृति ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण, देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रामकुमार टमकोरिया की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय के उन्नयन कार्य अंतर्गत...

More Articles Like This